तो अब हम जानने वाले हैं कि Upstox से पैसे कैसे कमाया जाता है। Upstox से पैसे कमाने के 6 मुख्य तरीके हैं जिसके जरिए आप अपस्टॉक्स से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन अगर आप बिना कुछ किए अपस्टॉक्स ऐप से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा कि आप Refer and Earn करके पैसा कमा सकते हैं।
मैं यहां पर आपको कुछ ऐसे तरीके बताऊंगा जिसके द्वारा आप Upstox से पैसे कमा सकते हैं। इसीलिए बिना देरी किए चलिए अब जानते हैं Upstox से पैसे कमाने के 6 बेस्ट तरीके के बारे में:
1. Trading
मैंने ऊपर ही आपको बता दिया कि Upstox एक स्टॉक ब्रोकर हैं, जिसके जरिए आप शेयर मार्केट में शेयर खरीद और बेच सकते हैं। इसमें आप कम पैसे में शेयर को खरीदकर और ज्यादा पैसे में बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
लेकिन जब आप शेयर खरीदते और बेचते हैं तो इससे पहले आपको स्टॉक मार्केट के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि यदि आपके पास शेयर मार्केट कैसे काम करता है, कौन से स्टॉक किस समय खरीदना चाहिए और कब बेचना चाहिए, इनके बारे में जानकारी नहीं होगी तो आपको प्रॉफिट के जगह नुकसान हो सकता है। इसीलिए आप पहले शेयर मार्केट के बारे में समझ ले और उसके बाद अपना इन्वेस्टमेंट शुरू करें।
जब आप शेयर मार्केट में अपना पैसा लगाते हैं और कोई स्टॉक बाय करते हैं तो वह स्टॉक जब ऊपर जाता है तो आपका पैसा बढ़ता है और प्रॉफिट होता है। लेकिन जब स्टॉक नीचे जाता है तो आपको नुकसान होता है। इसीलिए जब भी आप शेयर मार्केट में अपना इन्वेस्टमेंट करें तो पहले कुछ बेसिक जानकारी जरूर प्राप्त कर ले नहीं तो आपका नुकसान हो जाएगा।
आप अपना इन्वेस्टमेंट कम पैसों से शुरू कर सकते हैं और जब आपको धीरे-धीरे एक्सपीरियंस हो जाएगा तो फिर आप अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं और बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
2. IPO
Upstox से पैसे कमाने के लिए IPO भी एक बेहतरीन विकल्प है, इसके जरिए आप आईपीओ में अपना इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न मिलने पर आप पैसा कमा सकते हैं।
यदि आप आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आप Upstox पर अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं और उसमें आपको इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन मिलेगा। जिसके अंदर आईपीओ का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करने बाद आपको दिख जाएगा कि किस किस कंपनी का आईपीओ आने वाला है और उस कंपनी में आप अपना इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जब वह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होगा तो वह आपको बड़ा रिटर्न दे सकता है जिससे आप पैसे कमा सकते है ।
3. Mutual Fund
शेयर मार्केट से पैसे कमाने के तो बहुत सारे तरीके हैं लेकिन सुरक्षित रूप से पैसे कमाने के तरीकों में से एक Mutual Fund है। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जिसमें आप Upstox के जरिये इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और अच्छा पैसे कमा सकते हैं। म्यूच्यूअल फंड को एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माना जाता है, क्योंकि इसमें एक स्टॉक के मुकाबले काफी कम रिस्क होता है।
जैसे ही आप Upstox App ओपन करेंगे तो वहां आपको स्टॉक के साथ-साथ म्यूच्यूअल फंड का भी ऑप्शन मिल जाएगा। जिसमें ना के बराबर ही रिस्क होता है इसीलिए आप चाहे तो म्यूच्यूअल फंड में अपना इन्वेस्टमेंट करके पैसा कमा सकते हैं।
म्यूच्यूअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा कि कौन से म्यूच्यूअल फंड सेलेक्ट करें, किसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसीलिए जब भी आप म्यूच्यूअल फंड में इन्वेस्टमेंट करे तो सबसे पहले आप उस कंपनी के पिछले रिटर्न और कंपनी से जुड़े सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। कंपनी कैसा है और फ्यूचर में यह कितना बेहतर से बेहतर रिटर्न दे सकता है।
क्योंकि म्यूच्यूअल फंड में आप जब भी इन्वेस्टमेंट करें तो लॉन्ग टर्म के लिए ही करें, जिससे आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा। क्योंकि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने से आपको काफी ज्यादा रिटर्न मिलता है, इसीलिए यह भी Upstox से पैसे कमाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
4. Gold
पैसे कमाने के लिए गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना भी काफी सुरक्षित तरीका माना जाता है। क्योंकि इसमें 1% भी चांस नहीं होता है कि आपका पैसा डूब जाएगा या फिर आपके पैसे का वैल्यू कम हो जाएगा। इसमें 100% गारंटी होता है कि फायदा ही होगा। क्योंकि इसमें स्टॉक मार्केट के ऊपर नीचे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसीलिए आपके इन्वेस्टमेंट का वैल्यू कम नहीं होता है। गोल्ड का रेट दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है।
यदि आप गोल्ड में अपना इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं और आपको डर लग रहा है तो आप बेफिक्र होकर गोल्ड में अपना इन्वेस्टमेंट करें नहीं तो आप गोल्ड के पुराने रिकॉर्ड भी चेक कर सकते हैं कि गोल्ड ने अभी तक कितना परसेंट का रिटर्न दिया है। गोल्ड का प्राइस कभी घटता नहीं है, बढ़ता ही जाता है। इसीलिए आप बिना टेंशन लिए गोल्ड में अपना इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यह आपको स्टॉक और म्यूच्यूअल फंड जैसा ही A रिटर्न देता है। यह भी Upstox Se Paise Kaise Kamaye के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
5. Refer and Earn
अपस्टॉक्स से बिना इन्वेस्टमेंट किए पैसे कमाने का एक और बेहतरीन ऑप्शन है Refer and Earn इसके जरिए आप एक रेफर करके 300 से लेकर 1200 रूपये तक कमा सकते हैं। ज्यादातर टाइम यह 300 से 500 रूपए के बीच ही होता है, लेकिन कभी किसी ऑफर या फेस्टिवल के वजह से यह अमाउंट बढ़कर 1200 रुपए तक चले जाता है। इसीलिए आप चाहे तो Refer and Earn करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
यदि आप रेफर एंड अर्न प्रोग्राम से पैसा कमाना चाहते हैं तो इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप बस Upstox में अपना डिमैट अकाउंट ओपन करें और अपना रेफरल लिंक दोस्तों के साथ शेयर करें। जब भी कोई व्यक्ति आपके लिंक पर क्लिक करके Upstox में अपना अकाउंट खोलेगा तो आपको 300 से 1200 रुपए के बीच उसका रेफरल अमाउंट मिल जाएगा, यह समय समय पर बदलता रहता है।
इसमें कुछ रेफरल के लिए अलग-अलग कंडीशन भी हो सकते हैं, जैसे कि किसी रेफरल पर यदि आपको 500 रूपए मिलने हैं तो जब कोई अपना अकाउंट खोल लिया तो उस वक्त आपको 300 रूपए मिल जाएंगे और 200 रूपए जब वह ट्रेडिंग करना शुरू करेगा तब मिल जाएंगे। इस तरह से आपको एक रेफरल पर 500 रूपए कमाने का मौका मिलता है।
6. Upstox Partner Program
यह Upstox Partner Program भी बिल्कुल उसी तरह है जिस तरह Refer and Earn प्रोग्राम है। लेकिन इसमें थोड़ा सा अंतर यह है कि इसके जरिये आप लाखों रुपए तक महीना कमा सकते हैं और वह भी पैसिव इनकम के तरह पूरे जीवन भर । इसमें भी आपको बिल्कुल वही काम करना होता है जो आप रेफर एंड अर्न प्रोग्राम में करते हैं। आपको अपना लिंक लोगों के साथ शेयर करना होता है और वह जब अकाउंट खोलता है और ट्रेडिंग करता है तो आपको उसमें से कमीशन मिलता है।
जैसा कि मैंने ऊपर आपको बताया कि यह एक पैसिव इनकम की तरह है इसमें आपको बार-बार कमीशन मिलता रहेगा। लेकिन रेफरल लिंक जो आप रेफर एंड अर्न प्रोग्राम में शेयर करते हैं तो उसके जरिए आपको सिर्फ एक बार आपको रेफरल कमीशन मिलता है। लेकिन Upstox Partner Program के रेफरल से लाइफ टाइम तक कमा सकते हैं।
अपस्टॉक्स पार्टनर प्रोग्राम के द्वारा यदि कोई यूजर आपके रेफरल लिंक से अपना अकाउंट ओपन करता है। तो आपको रेफरल कमीशन तो मिलता ही मिलता है। लेकिन इसके बाद जब वह अपने अकाउंट से ट्रेडिंग या किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करता है और पैसा कमाता है, तो उसका कुछ % आपको भी मिलता है वह भी लाइफटाइम के लिए मिलता रहेगा।
Upstox पे अकाउंट कैसे खोले (Upstox me Account Kaise Banaye)
Upstox में अकाउंट खोलने लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करे :
1. अपस्टॉक्स वेबसाइट पर जाएं और "Open
Account" पर क्लिक करें।
2. इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरे, जिसमें अपना पर्सनल डिटेल्स और कांटेक्ट डिटेल्स डालें।
3. उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें, जैसे पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ ।
4. फिर अपने अकाउंट के लिए एक Login ID और Password सेट करें।
5. अपस्टॉक्स द्वारा आपके अकाउंट को वेरीफाई किया जाता है फिर अप्रूव किया जाता है।
6. जब आपका अकाउंट अप्रूव हो जाता है तो आप इसमें पैसे डालकर स्टॉक बाय और सेल कर सकते है।


Link de do
ReplyDelete